सीधे कैलकुलेटर पर जाएँ

Flat ब्याज दर कैलकुलेटर: flat से reducing दर (IRR)

डीलर के flat रेट को असली reducing दर (IRR) में बदलें, फ़ीस और एडवांस EMI समेत।

आपके पास कौन सी दर है?

₹
≈ ₹0.83 सैकड़ा
%
= 2 साल
महीने
फ़ीस, एडवांस EMI और डाउन पेमेंट ज़रूरी नहीं
GST समेत
₹

एडवांस EMI

पहले ही दिन ली गई किस्तें
अगर कुछ रकम पहले दी
₹

10% flat इतनी reducing दर (IRR) के बराबर है

18.16% सालाना

बकाया रकम पर ₹1.51 सैकड़ा महीना।
EMI (किस्त)₹5,000

कुल ब्याज

₹20,000

कुल चुकाएँगे

₹1,20,000

24 किस्तें

10% flat अलग-अलग अवधि पर, reducing दर में

12 महीने

17.97%

18 महीने

18.17%

24 महीने

18.16%

36 महीने

17.92%

48 महीने

17.6%

हिसाब कैसे निकला
  1. पूरे लोन पर ब्याज: ₹1,00,000 × 10% × 24 ÷ 12 = ₹20,000।
  2. EMI: (₹1,00,000 + ₹20,000) ÷ 24 = ₹5,000।
  3. Reducing दर (IRR): वह दर जिस पर ₹5,000 की 24 किस्तें ₹1,00,000 चुका दें, यानी 18.16% सालाना।

Excel या Google Sheets में जांचें: =RATE(24, -5000, 100000)*12

महीने-दर-महीने चुकाने की तालिका

हर किस्त 18.16% की reducing दर पर ब्याज और मूलधन में बांटी गई है। लेंडर flat दर की किस्तें किसी और तरह भी बांट सकता है; कुल जोड़ वही रहता है।

महीनाEMIब्याजमूलधनबाकी
1₹5,000₹1,513₹3,487₹96,513
2₹5,000₹1,460₹3,540₹92,973
3₹5,000₹1,407₹3,593₹89,380
4₹5,000₹1,353₹3,647₹85,733
5₹5,000₹1,297₹3,703₹82,030
6₹5,000₹1,241₹3,759₹78,271
7₹5,000₹1,184₹3,816₹74,455
8₹5,000₹1,127₹3,873₹70,582
9₹5,000₹1,068₹3,932₹66,650
10₹5,000₹1,008₹3,992₹62,658
11₹5,000₹948₹4,052₹58,606
12₹5,000₹887₹4,113₹54,493
13₹5,000₹825₹4,175₹50,318
14₹5,000₹761₹4,239₹46,079
15₹5,000₹697₹4,303₹41,776
16₹5,000₹632₹4,368₹37,408
17₹5,000₹566₹4,434₹32,974
18₹5,000₹499₹4,501₹28,473
19₹5,000₹431₹4,569₹23,904
20₹5,000₹362₹4,638₹19,266
21₹5,000₹291₹4,709₹14,557
22₹5,000₹221₹4,779₹9,778
23₹5,000₹147₹4,853₹4,925
24₹5,000₹75₹4,925₹0
कुल₹1,20,000₹20,000₹1,00,000

Flat रेट में ब्याज पूरे लोन पर, पूरी अवधि के लिए लगता है, इसलिए यह जितना सुनने में लगता है उससे महंगा पड़ता है। ₹1,00,000 पर 10% flat, 24 महीने: ब्याज ₹20,000 और किस्त ₹5,000। यह 18.16% सालाना reducing (IRR) है, यानी बकाया रकम पर ₹1.51 सैकड़ा महीना।

Flat रेट पर EMI कैसे निकाले (flat interest rate kaise nikale)

फ्लैट ब्याज दर में ब्याज एक ही बार, पूरे लोन पर, पूरी अवधि के लिए निकाला जाता है। उसे लोन में जोड़कर कुल रकम बराबर मासिक किस्तों में बांट दी जाती है। आप जितना भी लौटाते जाएं, ब्याज कम नहीं होता।

Flat ब्याज = लोन × flat दर × महीने ÷ 12 ÷ 100

EMI = (लोन + flat ब्याज) ÷ महीने

Flat से reducing दर (IRR): कैसे बदलते हैं

Reducing दर, जिसे डीलर और लेंडर IRR भी कहते हैं, वह दर है जिस पर flat वाली किस्तें लोन चुका दें, जब ब्याज सिर्फ़ बकाया रकम पर लगे। इसका कोई एक लाइन वाला फार्मूला नहीं है, इसलिए कैलकुलेटर दर को तब तक घटाता-बढ़ाता है जब तक ₹5,000 की 24 किस्तें ₹1,00,000 ठीक-ठीक न चुका दें: 18.16% सालाना। Excel या Google Sheets में =RATE(24, -5000, 100000)*12 से भी यही आता है।

बैंक के ऑफ़र या सैकड़ा × 12 से इसी दर को मिलाइए: 18.16% reducing यानी ₹1.51 सैकड़ा महीना। कैलकुलेटर यही flat रेट 12, 18, 24, 36 और 48 महीने पर भी दिखाता है; पूरी तालिका के लिए flat और reducing का फ़र्क देखिए।

आसान नियम: reducing दर flat की करीब 1.7 से 1.8 गुना

8% से 18% तक के flat रेट पर, 1 से 3 साल के लोन में reducing दर flat की 1.7 से 1.83 गुना निकलती है। 10% flat, 12 महीने में 17.97%, 24 में 18.16% और 36 में 17.92% है। 4 से 5 साल में यह गुणा घटकर 1.6 से 1.79 रह जाता है।

यह कभी 2 तक नहीं पहुंचता, इसलिए "flat × 2" असली दर को बढ़ा-चढ़ाकर बताता है, और इन दरों और अवधियों पर तय 1.84 भी। जल्दी अंदाज़े के लिए नियम ठीक है, सही आंकड़ा कैलकुलेटर से लीजिए।

दोपहिया, पुरानी कार और सामान वाले लोन के ऑफ़र

डीलर जैसे ऑफ़र देते हैं, वैसे तीन बनावटी ऑफ़र, हर एक में प्रोसेसिंग फ़ीस के साथ। इनमें से कोई भी किसी लेंडर का असली ऑफ़र नहीं है। इनमें से कोई ऊपर कैलकुलेटर में डालिए, या अपना ऑफ़र।

Flat ऑफ़र, reducing दर में
ऑफ़रEMIReducing दर (IRR)फ़ीस और एडवांस EMI मिलाकर असली दर
दोपहिया: ₹80,000, 9% flat, 24 महीने, ₹1,000 फ़ीस, 1 एडवांस EMI₹3,933.3316.43%19.38%
पुरानी कार: ₹4,00,000, 11% flat, 48 महीने, ₹5,000 फ़ीस₹12,00019.19%19.9%
फ़ोन या घरेलू सामान: ₹40,000, 12% flat, 12 महीने, ₹500 फ़ीस, 2 एडवांस EMI₹3,733.3321.46%34.62%

फ़ीस और एडवांस EMI का असर छोटे लोन पर सबसे ज़्यादा होता है। 12 महीने वाले सामान के लोन में दर 21.46% से बढ़कर 34.62% हो जाती है; 48 महीने वाले कार लोन में सिर्फ़ 19.19% से 19.9%।

Flat रेट वाले लोन पर प्रोसेसिंग फ़ीस और एडवांस EMI

लोन से कटी फ़ीस, और लोन लेते ही ली गई किस्तें, दोनों से हाथ में पैसा कम आता है जबकि किस्तें वही रहती हैं। असली दर वह reducing दर है जिस पर बची किस्तें हाथ में आई रकम चुकाती हैं। ₹1,00,000 पर 10% flat, 24 महीने: दो एडवांस EMI के बाद हाथ में ₹90,000 आते हैं और ₹5,000 की 22 किस्तें बाकी रहती हैं, यानी 21.82% सालाना, 18.16% नहीं।

बैंक और NBFC को रिटेल लोन पर साइन से पहले Key Fact Statement में Annual Percentage Rate (APR) दिखाना होता है, यानी सारे चार्ज मिलाकर सालाना खर्च। इसे मांगिए और यहां की असली दर से मिलाइए। हमारा आंकड़ा हमारा अपना हिसाब है, RBI का तय APR तरीका नहीं।

Reducing से flat दर: उल्टी तरफ़ से

ऊपर कैलकुलेटर में Reducing दर (IRR) चुनिए और देखिए कि बैंक की दर flat में कितनी बैठती है, यानी वह flat रेट जिसमें कुल ब्याज उतना ही बने। ₹1,00,000 पर 18% reducing, 24 महीने: EMI ₹4,992.41 और ब्याज ₹19,818, यानी 9.91% flat। Reducing में बताए ऑफ़र को flat वाले ऑफ़र के सामने ऐसे ही पढ़िए।

पहले से EMI भर रहे हैं और उसकी दर जाननी है? EMI से ब्याज दर कैलकुलेटर इस्तेमाल कीजिए, जो फ़ीस पर GST और बाकी चार्ज भी गिनता है।

7 छोटे जवाब

Flat रेट, IRR और EMI: आम सवाल

खोलें ▾

Flat ब्याज दर कैसे निकाले?

कुल ब्याज (EMI × महीने − लोन) निकालिए, उसे लोन और साल से भाग दीजिए और 100 से गुणा कीजिए। ₹1,00,000 पर 24 महीने ₹5,000 की किस्त: ₹5,000 × 24 − ₹1,00,000 = ₹20,000, और ₹20,000 ÷ ₹1,00,000 ÷ 2 × 100 = 10% flat।

महीने का flat रेट कैसे निकाले?

सालाना flat रेट को 12 से भाग दीजिए, या महीने वाले को 12 से गुणा कीजिए। ₹1.5 सैकड़ा flat, यानी पूरे लोन पर 1.5% महीना, 18% सालाना flat है। 24 महीने में यह 31.46% reducing के बराबर है, यानी बकाया पर ₹2.62 सैकड़ा।

बाइक लोन में flat रेट कितना होता है?

कोई एक दर नहीं है: हर लेंडर और ऑफ़र की अपनी दर होती है। ज़रूरी यह है कि flat रेट किस दर के बराबर है। 24 महीने के लिए 9% flat का ऑफ़र 16.43% reducing है, और ₹80,000 पर ₹1,000 फ़ीस और एक एडवांस EMI के साथ 19.38%। Key Fact Statement में APR मांगिए।

लोन के ऑफ़र में IRR का मतलब क्या है?

IRR (internal rate of return) वह reducing दर है जिस पर आपकी किस्तें लोन चुकाती हैं, जब ब्याज सिर्फ़ बकाया रकम पर लगे। ऑफ़र आपस में इसी दर से मिलाए जाते हैं। 48 महीने के लिए 11% flat वाले पुरानी कार के ऑफ़र का IRR 19.19% है; ₹5,000 फ़ीस गिनें तो 19.9%।

IRR से EMI कैसे निकाले?

EMI फार्मूले में IRR को दर की जगह रखिए: EMI = P × r × (1 + r)ⁿ ÷ ((1 + r)ⁿ − 1), जहां r = IRR ÷ 12 ÷ 100। ₹1,00,000 पर 18.16% से 24 महीने के लिए ₹5,000 आता है, यानी 10% flat वाली ही किस्त। पढ़ें: EMI फार्मूला, कदम-दर-कदम।

क्या reducing दर को flat में बदल सकते हैं?

हां। Reducing दर पर EMI निकालिए, कुल ब्याज (EMI × महीने − लोन) लीजिए, फिर लोन और साल से भाग दीजिए। ₹1,00,000 पर 18% reducing, 24 महीने: ब्याज ₹19,818, यानी 9.91% flat। कैलकुलेटर में Reducing दर (IRR) चुनकर किसी भी दर के लिए यह देखिए।

क्या एडवांस EMI से ब्याज दर बढ़ती है?

हां। पहले ही दिन किस्तें देने से लोन की कम रकम हाथ में आती है, पर किस्तें उतनी ही भरनी पड़ती हैं। ₹1,00,000 पर 10% flat, 24 महीने: 18.16% reducing है; दो एडवांस EMI के साथ हाथ में ₹90,000 आते हैं और असली दर 21.82% हो जाती है।

हर आँकड़ा एक ही जाँचे-परखे इंजन से आता है, पैसे-पैसे तक सही। हम हिसाब कैसे करते हैं

आगे पढ़ें

जानकारी