सीधे कैलकुलेटर पर जाएँ

ब्याज का हिसाब: सैकड़ा, EMI और चक्रवृद्धि

महीने और दिन का सही ब्याज, रुपये सैकड़ा या % में, पूरे हिसाब के साथ।

₹
= 24% सालाना
सैकड़ा

जल्दी चुनें

और विकल्प

ब्याज

₹24,000

12 महीने का, ₹2 सैकड़ा महीना (24% सालाना) पर
मूलधन₹1,00,000
हर महीने का ब्याज₹2,000
कुल वापस मिलेंगे₹1,24,000
हिसाब कैसे निकला

देने की तारीख से पूरे महीने, फिर बचे दिन महीने के 1/30 हिस्से के हिसाब से।

  1. 13 अक्टूबर 2025 → 13 अक्टूबर 2026

    ₹1,00,000 × 2% × 12 महीने₹24,000
महीने-दर-महीने ब्याज

हर महीना देने की तारीख से अगले महीने की उसी तारीख तक। बचे दिन आख़िरी लाइन में।

महीनाकब तकउस महीने का ब्याजअब तक का ब्याज
113 नवंबर 2025₹2,000₹2,000
213 दिसंबर 2025₹2,000₹4,000
313 जनवरी 2026₹2,000₹6,000
413 फ़रवरी 2026₹2,000₹8,000
513 मार्च 2026₹2,000₹10,000
613 अप्रैल 2026₹2,000₹12,000
713 मई 2026₹2,000₹14,000
813 जून 2026₹2,000₹16,000
913 जुलाई 2026₹2,000₹18,000
1013 अगस्त 2026₹2,000₹20,000
1113 सितंबर 2026₹2,000₹22,000
1213 अक्टूबर 2026₹2,000₹24,000

और कैलकुलेटर

बुनियादी बातें समझें

सारी जानकारी
8 छोटे जवाब

ब्याज कैलकुलेटर और हिसाब के आम सवाल

खोलें ▾

1 लाख पर 2% ब्याज कितना होता है: महीने का या साल का?

यह इस पर टिका है कि “2%” का मतलब क्या है। महीने का 2% (₹2 सैकड़ा) ₹1,00,000 पर हर महीने ₹2,000 है, यानी साल में ₹24,000। साल का 2% पूरे साल का सिर्फ़ ₹2,000 है, महीने का बस ₹166.67। गाँव और बाज़ार में लेनदार आम तौर पर महीने की बात करते हैं, बैंक और किताबें साल की। पूछ लें और लिख लें।

ब्याज निकालने का सूत्र क्या है?

ब्याज = मूलधन × दर × समय ÷ 100। दर महीने की (रुपये सैकड़ा) हो तो समय महीनों में लें, सालाना % हो तो सालों में। ₹50,000 पर ₹1.5 सैकड़ा से 6 महीने: 50,000 × 1.5 × 6 ÷ 100 = ₹4,500। 18% सालाना से आधे साल का भी यही बनता है। पढ़ें: ब्याज कैसे निकालें।

महीने और दिन का ब्याज कैसे निकालें?

पैसे देने की तारीख से पूरे कैलेंडर महीने गिनें, फिर बचे दिनों को महीने का 1/30 मानें। 10 जनवरी से 25 अप्रैल = 3 महीने 15 दिन, यानी 3.5 महीने; ₹50,000 पर ₹1.5 सैकड़ा से इतने समय का ब्याज ₹2,625 है। ब्याज कैलकुलेटर किन्हीं भी दो तारीखों का हिसाब हर कदम के साथ दिखाता है।

1 लाख का 1 महीने का ब्याज कितना होता है?

दर पर निर्भर है: ₹1,00,000 ÷ 100 × सैकड़ा। ₹1 सैकड़ा (12% सालाना) पर ₹1,000, ₹1.5 सैकड़ा (18%) पर ₹1,500 और ₹2 सैकड़ा (24%) पर ₹2,000 महीना, यानी साल का ₹24,000। दर सालाना % में हो तो पहले 12 से भाग दें। रेट कन्वर्टर रोज़, महीने और साल का ब्याज दिखाता है।

ब्याज दर कैसे निकाले?

ब्याज को रकम से और महीनों की गिनती से भाग दें, फिर 100 से गुणा करें। इससे महीने की दर, यानी रुपये सैकड़ा, मिलती है। ₹50,000 पर 3 महीने में ₹3,000 ब्याज: 3,000 ÷ 50,000 ÷ 3 × 100 = ₹2 सैकड़ा, यानी 24% सालाना। ब्याज दर कैलकुलेटर मूलधन और समय भी निकालता है; EMI वाले लोन की दर EMI कैलकुलेटर से निकालें।

EMI वाले लोन पर ब्याज कैसे लगता है?

हर महीने ब्याज सिर्फ़ बकाया रकम पर लगता है: बकाया × सालाना दर ÷ 12 ÷ 100। EMI का बाकी हिस्सा लोन चुकाता है, इसलिए ब्याज हर महीने घटता जाता है। ₹1,00,000 का लोन 12% पर 12 महीने के लिए: EMI ₹8,885, पहले महीने का ब्याज ₹1,000, कुल ब्याज ₹6,618। पढ़ें: EMI फ़ॉर्मूला।

ब्याज कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से दो। साधारण ब्याज सिर्फ़ मूलधन पर लगता है। चक्रवृद्धि ब्याज में बकाया ब्याज तय समय पर मूलधन में जुड़ता है, फिर उस पर भी ब्याज लगता है। ₹1,00,000 पर 12% से 5 साल में साधारण ब्याज ₹60,000 बनता है, और हर साल जुड़ने वाला चक्रवृद्धि ब्याज ₹76,234। पढ़ें: साधारण बनाम चक्रवृद्धि ब्याज।

क्या यह ब्याज कैलकुलेटर मुफ़्त है? मेरा हिसाब कहीं सेव होता है?

हाँ, पूरी तरह मुफ़्त, बिना साइन-अप और बिना किसी सीमा के। और कुछ सेव नहीं होता: हर हिसाब आपके ब्राउज़र में ही होता है, आपका लिखा हमारे पास नहीं आता। हिसाब शेयर करने पर आँकड़े उसी लिंक में रहते हैं।