सीधे कैलकुलेटर पर जाएँ

₹1 लाख की EMI कितनी होगी? 8% से 24% तक की तालिका

₹1 लाख की EMI, 8% से 24% तक, 1 से 5 साल; अपनी रकम डालकर देखें।

तालिका इसी से बदलेगी
₹

हर खाने में

₹1,00,000 पर हर महीने की EMI

पंक्तियाँ: सालाना ब्याज दर (reducing, जैसे बैंक बताते हैं) और उसका सैकड़ा। कॉलम: लोन की अवधि।

लंबी अवधि देखने के लिए तालिका को बगल में खिसकाएँ। →

₹1,00,000 पर हर महीने की EMI. पंक्तियाँ: सालाना ब्याज दर (reducing, जैसे बैंक बताते हैं) और उसका सैकड़ा। कॉलम: लोन की अवधि।
दर1 साल12 EMI2 साल24 EMI3 साल36 EMI4 साल48 EMI5 साल60 EMI
8%₹0.67 सैकड़ा₹8,699₹4,523₹3,134₹2,441₹2,028
9%₹0.75 सैकड़ा₹8,745₹4,568₹3,180₹2,489₹2,076
10%₹0.83 सैकड़ा₹8,792₹4,614₹3,227₹2,536₹2,125
11%₹0.92 सैकड़ा₹8,838₹4,661₹3,274₹2,585₹2,174
12%₹1 सैकड़ा₹8,885₹4,707₹3,321₹2,633₹2,224
13%₹1.08 सैकड़ा₹8,932₹4,754₹3,369₹2,683₹2,275
14%₹1.17 सैकड़ा₹8,979₹4,801₹3,418₹2,733₹2,327
15%₹1.25 सैकड़ा₹9,026₹4,849₹3,467₹2,783₹2,379
16%₹1.33 सैकड़ा₹9,073₹4,896₹3,516₹2,834₹2,432
17%₹1.42 सैकड़ा₹9,120₹4,944₹3,565₹2,886₹2,485
18%₹1.5 सैकड़ा₹9,168₹4,992₹3,615₹2,937₹2,539
19%₹1.58 सैकड़ा₹9,216₹5,041₹3,666₹2,990₹2,594
20%₹1.67 सैकड़ा₹9,263₹5,090₹3,716₹3,043₹2,649
21%₹1.75 सैकड़ा₹9,311₹5,139₹3,768₹3,097₹2,705
22%₹1.83 सैकड़ा₹9,359₹5,188₹3,819₹3,151₹2,762
23%₹1.92 सैकड़ा₹9,408₹5,237₹3,871₹3,205₹2,819
24%₹2 सैकड़ा₹9,456₹5,287₹3,923₹3,260₹2,877

EMI रुपये में गोल की गई है, जैसे बैंक बताते हैं। कुल ब्याज = सारी EMI − लोन। Flat दर = कुल ब्याज ÷ लोन ÷ साल।

दरें

लोन की अवधि

उसकी पंक्ति दिखेगी
% सालाना

सटीक EMI, पूरी तालिका या अपनी EMI से ब्याज दर निकालने के लिए EMI कैलकुलेटर खोलें।

हर ₹1,00,000 के लोन पर महीने की EMI, 8% से 24% सालाना दर और 1 से 5 साल के लिए। अपने लाख से गुणा करें: 12% पर 3 साल के लिए ₹1 लाख की EMI ₹3,321 है, तो ₹5 लाख की लगभग 5 × ₹3,321 = ₹16,605 (ठीक-ठीक ₹16,607)। अपनी रकम डालें, पूरी तालिका बदल जाएगी।

EMI per lakh chart कैसे पढ़ें

  1. बाएँ कॉलम में अपनी ब्याज दर ढूँढें। यह बैंक की बताई सालाना reducing दर है। उसके नीचे वही दर सैकड़ा में है: बाकी रकम पर ₹100 पर हर महीने कितने ₹।
  2. उसी पंक्ति में अपनी लोन अवधि तक जाएँ। वह खाना ₹1,00,000 की महीने की EMI है।
  3. अपने लोन के लाख से गुणा करें: ₹5 लाख = खाने का 5 गुना, ₹50,000 = उसका आधा। या ऊपर अपनी रकम डालें, हर खाना बदल जाएगा।
  4. पूरा खर्च देखने के लिए खानों को कुल ब्याज या Flat दर पर बदलें।

₹1 लाख पर 12% से 1 से 5 साल की EMI

₹1,00,000, 12% सालाना (reducing), EMI रुपये में गोल
लोन की अवधिEMIकुल ब्याजFlat दर
1 साल (12 EMI)₹8,885₹6,6186.62%
2 साल (24 EMI)₹4,707₹12,9776.49%
3 साल (36 EMI)₹3,321₹19,5756.52%
4 साल (48 EMI)₹2,633₹26,4076.6%
5 साल (60 EMI)₹2,224₹33,4766.7%

लंबे लोन की EMI छोटी होती है, पर ब्याज रुपयों में ज़्यादा: 1 साल में ₹6,618, 5 साल में ₹33,476। Flat दर उसी ब्याज को पूरे लोन पर साधारण ब्याज मानकर निकलती है। यह 12% से कम सिर्फ़ इसलिए दिखती है क्योंकि हर EMI में लोन का कुछ हिस्सा लौटता है। पढ़ें: flat और reducing दर।

हर खाने के पीछे का फार्मूला

EMI = P × r × (1 + r)ⁿ ÷ ((1 + r)ⁿ − 1)

P = ₹1,00,000, r = सालाना दर ÷ 12 ÷ 100, n = महीने। 12% पर 36 महीने के लिए यह ₹3,321.43 देता है, जिसे बैंक ₹3,321 कर देते हैं। हाथ से पूरा हिसाब: EMI फार्मूला।

EMI पता है, दर नहीं? (emi se interest rate kaise nikale)

यह तालिका दर से EMI बताती है। अगर आपको EMI पता है पर दर नहीं, तो EMI से ब्याज दर कैलकुलेटर उल्टा हिसाब करता है, प्रोसेसिंग फीस के साथ। डीलर ने flat दर बताई हो तो पहले flat से reducing दर कैलकुलेटर से बदलें: इस तालिका में सिर्फ़ reducing दरें हैं।

कैलकुलेटर में आज़माएँ₹5 लाख, 12%, 3 साल: सटीक EMI और पूरी तालिका
6 छोटे जवाब

₹1 लाख की EMI: आम सवाल

खोलें ▾

EMI per lakh कैसे निकाले?

तालिका से पढ़ें, या EMI फार्मूले में P = ₹1,00,000, r = सालाना दर ÷ 1,200 और n = महीने रखें। 12% पर 3 साल: r = 0.01 और n = 36, जिससे ₹3,321.43 आता है। बैंक इसे ₹3,321 कर देते हैं। किसी और रकम के लिए लाख की गिनती से गुणा करें।

₹5 लाख के लोन की 5 साल की EMI कितनी होगी?

₹1 लाख की EMI को 5 से गुणा करें। 10% सालाना पर 5 साल के लिए ₹1 लाख की EMI ₹2,125 है, तो ₹5 लाख की लगभग ₹10,625; ठीक-ठीक EMI ₹10,624 है। 12% पर यह ₹11,122 है। सारी दरें एक साथ देखने के लिए लोन की रकम में ₹5,00,000 डालें।

₹50,000 की EMI कितनी होगी?

₹1 लाख की EMI का आधा। 12% सालाना पर ₹1 लाख की 1 साल की EMI ₹8,885 है, तो ₹50,000 की ₹4,442। 2 साल के लिए 12% पर यह ₹2,354 है। पूरी तालिका आधी करने के लिए ऊपर ₹50K चुनें।

EMI कम होने पर भी लंबा लोन महंगा क्यों?

क्योंकि पैसा ज़्यादा समय आपके पास रहता है, तो ब्याज ज़्यादा महीनों तक लगता है। 12% पर ₹1 लाख 1 साल के लिए: EMI ₹8,885, ब्याज ₹6,618। 5 साल में EMI ₹2,224 रह जाती है, पर ब्याज ₹33,476 हो जाता है। तुलना के लिए तालिका को कुल ब्याज पर करें।

तालिका की दर flat है या reducing?

Reducing, जो बैंक बताते हैं: ब्याज हर महीने सिर्फ़ बाकी रकम पर लगता है। 12% reducing यानी बाकी रकम पर ₹1 सैकड़ा महीना। पूरे लोन पर साधारण ब्याज मानें तो 12% पर 3 साल 6.52% flat बैठता है। आपको flat दर बताई गई हो तो flat से reducing दर कैलकुलेटर से बदलें।

क्या EMI तालिका PDF में मिल सकती है?

हाँ। लोन की रकम और पंक्तियाँ चुनें, तालिका के नीचे प्रिंट / PDF दबाएँ, और प्रिंट विंडो में Save as PDF चुनें। सिर्फ़ तालिका पेज के पते के साथ छपती है, ताकि आप उसे लोन के कागज़ों के साथ रख सकें या भेज सकें।

हर आँकड़ा एक ही जाँचे-परखे इंजन से आता है, पैसे-पैसे तक सही। हम हिसाब कैसे करते हैं

आगे पढ़ें

जानकारी